शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय स्कॉटीश सेन्ट्रल स्कूल, लालगंज सासाराम में बच्चों द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रंगोली बनाकर एक संदेश देने का प्रयास किया गया। बच्चे एवं बच्चियों द्वारा पारंपरिक परिधानों में एक से बढ़कर एक आकर्षक वेशभूषा में नजर आ रहे थे। बच्चों ने मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास रंगोली के माध्यम से बखूबी किया है जिसका उद्देश्य लोगों मे मतदान के प्रति जिम्मेदारी और रूचि पैदा करना है। इस अभियान के अंतर्गत रंगोली एक आकर्षक एवं प्रभावी माध्यम है। रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है, जो हर आयु वर्ग के लोगो को अपनी ओर खींचती है। जब रंगोली के माध्यम से आपका वोट आपका अधिकार, वोट डालो, फर्ज निभाओं, आपका वोट, आपका भविष्य जैसे संदेश बच्चों ने रंगोली के माध्यम से देने का प्रयास किया तो वो सीधे लोगो के हृदय तक पहुँचा। रंगोली न केवल कला का प्रदर्शन है बल्कि यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का एक सृजनात्मक प्रयास भी है। रंगों के माध्यम से दिया गया यह संदेश लम्बे समय तक याद रहता है और नागरिको को उनके कर्तव्य की याद दिलाता है। रंगोली बनाने में बच्चे काफी उत्साहित रहे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। एक से एक बढ़-चढ़ कर बच्चों ने रंगोली बनाई। इस कार्यक्रम में होत्री हर्षिता, अकांक्षा सिंह, सुप्रिया, अनामिका राय, प्राची, सुरभी, नेहा, मन्नु मानवी, श्रेया शर्मा, आयुषी ईशा, गौरी, सपना, अंकिता, परिधी दीपा इत्यादि सैकडो बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
