स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल (+2) में शनिवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया।

सासाराम। शहर के चर्चित विद्यालय स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल (+2) में शनिवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में कई क्रियाकलाप आयोजित हुआ। यहां बच्चों को पर्यावरण के बारे में बताया गया। ग्रीन डे कार्यक्रम में सभी बच्चे हरे रंग की पोशाकों में स्कूल आए। बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पर्यावरण संतुलित रखने हेतु पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों को खाना चाहिए। इनसे हमें पोषक तत्व मिलते हैं। बच्चों ने हरे रंग के कपड़े पहनकर ‘हरित भारत—स्वच्छ भारत’, पृथ्वी को हरा भरा कर स्वर्ग बनाओ, कूड़ेदान का प्रयोग करो, ‘पेड़ लगाओ—पेड़ बचाओ’ के नारों के साथ हरित पृथ्वी के पोस्टर भी बनाएं। बच्चों ने अपने मनपसंद के गीत गाए और पेड़, पक्षी,पृथ्वी, जानवर के रूप तैयार किए। विद्यालय के निदेशक डॉo सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी सदैव मानवीय विकास क्रम मूल में रही है, इसके बिना कल्पना साकार करना संभव नहीं है। मौके पर उपस्थित वरीय शिक्षक अरविंद पाण्डेय, वेद प्रकाश, अवध बिहारी सिन्हा, आचार्य सत्यानंद शास्त्री, अभय सिंह, संगीता सिन्हा, रीमा चतुर्वेदी, मुस्कान, स्वाति, चांदनी, रंजीता, गायत्री आदि ने कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाया।