स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल लालगंज ,सासाराम ने सीबीएसई की 12 वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया । स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर परिणाम हासिल करते हुए स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। हर्षित राज ने 93% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। माही ने 92.4% तो रंजीत कुमार ने 90% अंक प्राप्त किया, वहीं वैभव राज 87%, सोनाली कुमारी एवं आयुष राज वर्मा ने 86% तो आदित्य राय ने 84% एवं शिवम ने 81%, जिज्ञांशु कुमार गोलू और माधवन राज, जीनत निगार एवं अमित राज ने 80% अंक प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 40 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉo सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

