स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

सासाराम। स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल के विद्यालय परिसर में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों तथा साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

महर्षि वाल्मीकि जी रामायण के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनकी जीवनगाथा सत्य, ज्ञान, तपस्या और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देती है। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सम्मान विकसित करना था।

valmiki dayvalmiki day

valmiki day

valmiki day