स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में जल संरक्षण पर शपथ, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

जिले के उत्कृष्ट विद्यालय स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में आज प्रातःकालीन सभा के दौरान जल संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल बचाने और उसके सही उपयोग की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए प्रतिज्ञा ली कि वे पानी की बर्बादी नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह , प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी , उपप्राचार्या संगीता सिंहा, शैक्षणिक प्रभारी अभय कुमार सिंह , विवेक सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए जल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, इसलिए हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह पानी का सदुपयोग करे और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखे।

उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपायों जैसे नल को खुला न छोड़ना, वर्षा जल संचयन को अपनाना और अनावश्यक पानी के उपयोग से बचने के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने जल संरक्षण के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह पहल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan jan sanrakshan